गुहाटी में आयोजित 59 वीं स्कूल नेशनल गेम्स बाक्सिंग की अंडर 17 (लड़कियां) में वाईएस स्कूल बरनाला की बॉक्सर अवनीत कौर ने सिल्वर पदक हासिल किया।
यह जानकारी मंगलवार को स्कूल की पीआरओ पुष्पा मित्तल ने दी। उन्होंने बताया कि अवनीत ने 62-66 किलोग्राम वर्ग में महाराष्ट्र, दिल्ली और तामिलनाडू की बाक्सर को हरा कर जीत हासिल की है।
विजेता खिलाड़ी को यह सम्मान असम के खेल मंत्री ने दिया।
इस मौके पर कोच जसवीर सिंह, हरप्रीत सिंह और स्कूल प्रिंसिपल कुसुम शर्मा ने बधाई दी। स्कूल के विद्यार्थी अभिषेक जिंदल और भूपेश बंसल ने साइंस मॉडल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।