फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी सेंध-पटियाला की सभी सीटों पर आप काबिज कैबिनेट मंत्री ब्रहम महिंदरा अपने बेटे को नहीं जिता सके नाभा से पूर्व कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। कांग्रेस के गढ़ माने-जाने वाले पटियाला जिले में आम आदमी पार्टी ने बड़ी सेंध लगाते हुए सभी आठ विधानसभा सीटें जीत ली हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत किसी समय उनके करीबी रहे कैबिनेट मंत्री ब्रहम मोहिंद्रा अपने बेटे मोहित मोहिंद्रा को भी जितवा नहीं सके। नाभा से पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत भी आप की आंधी में हार गए। कैप्टन के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल का बेटा विक्रम इंद्र सिंह चाहल सन्नौर हलके से हार गए। रिटर्निंग अधिकारियों ने सभी विजेता उम्मीदवारों को जीत के सर्टिफिकेट सौंपे।
विज्ञापन

पटियाला शहरी हलके से आप प्रत्याशी अजीतपाल सिंह कोहली ने कुल 48104 वोटें हासिल कीं। कैप्टन को 28231 वोट मिलीं। कोहली ने 19873 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली। अकाली दल के हरपाल जुनेजा को 11835 वोट, कांग्रेस के विष्णु शर्मा को 9871 वोट हासिल हुए। राजपुरा में 135884 वोट में से आप की उम्मीदवार नीना मित्तल ने 54834 वोट हासिल करके 22493 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के जगदीश कुमार जग्गा को 32341 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के हरदियाल सिंह कंबोज को 28589 और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के चरनजीत सिंह बराड़ को 15006 वोट मिले।
नाभा हलके में कुल पड़ी 142264 वोटों में से आप के उम्मीदवार गुरदेव सिंह देव मान ने कुल 82053 वोट हासिल करके 52371 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस हलके में शिअद (बादल) के कबीर दास को 29453 वोट, कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को 18251 वोट और भाजपा के गुरप्रीत सिंह शाहपुर को 6444 वोट मिले।
विज्ञापन

हलका सन्नौर में कुल पड़ी 165017 वोटों में से आप के उम्मीदवार हरमीत सिंह पठानमाजरा ने 83893 वोट प्राप्त करके 49122 वोटों के अंतर से जीत प्राप्त की है। इस हलके में अकाली दल (बादल) के हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा को 34771 वोट, कांग्रेस के हरिंदरपाल सिंह हैरीमान को 25408 वोट और कैप्टन के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चाहल के बेटे बिक्रमजीत इंद्र सिंह चाहल को 9223 वोट मिले। हलका शुतराणा में कुल 137898 वोट में से आप के उम्मीदवार कुलवंत सिंह बाजीगर ने 81751 वोट प्राप्त करके 51554 मतों के फर्क के साथ जीत हासिल की।
इस हलके में अकाली दल बादल के वनिंदर कौर लुंबा को 30197 वोट, कांग्रेस के दरबारा सिंह को 11353 वोट, अकाली दल (अमृतसर) के गुरजीत सिंह को 5983 वोट, पीएलसी के नारायण सिंह नरसोत को 3581 वोट हासिल हुए। हलका घन्नौर में पड़ी कुल 130491 वोटों में से आप के उम्मीदवार गुरलाल घन्नौर ने 62783 वोट प्राप्त करके 31765 मतों के अंतर से जीत हासिल की। इस हलके में कांग्रेस के मदन लाल जलालपुर ने 31018 वोट हासिल किए, वहीं शिअद (बादल) के प्रेम सिंह चंदूमाजरा को 24141 वोट, भाजपा के विकास शर्मा को 5728 वोट, अकाली दल (अमृतसर) के जगदीप सिंह को 1593 वोट मिले। पटियाला देहाती हलके में कुल पड़ी 148486 वोटों में से आप के उम्मीदवार डा. बलबीर सिंह ने 77155 वोट हासिल करके 53474 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इस हलके में कांग्रेस के मोहित महिंदरा को 23681 वोट, अकाली दल (बादल) के जसपाल सिंह बिट्टू चट्ठा को 19996 वोट मिले। हलका समाना में कुल पड़ी 148473 वोटों में से आप के चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने 74375 वोट हासिल करके व 39713 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। इस हलके में शिअद (बादल) के सुरजीत सिंह रखड़ा को 34662, कांग्रेस के राजिंदर सिंह को 23576 वोट, पीएलसी के सुरिंदर सिंह खेड़की को 5084 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें