फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल मंडी गोबिंदगढ़ से जारी करेंगे इंडस्ट्री मैनिफेस्टो

Mon, 03 Oct 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लोहा नगरी से अपना औद्योगिक घोषणा पत्र जारी करने में जुटी आम आदमी पार्टी की स्टेट लीडरशिप चंद्रलोक इलाके स्थित आप नेता सुरेश कुमार बबली के निवास पर पहुंची। पिछले बीस दिनों में आप की स्टेट कमेटी का मंडी गोबिंदगढ़ में ये दूसरा दौरा है। इस टीम में आम आदमी पार्टी पंजाब इंचार्ज संजय सिंह और आप के रणनीतिकार दुर्गेष पाठक ने इंडस्ट्री के अक्तूबर में जारी होने वाले घोषणा पत्र के प्रति उद्यमियों की राय जानी। 
विज्ञापन


इस मौके पर पाठक ने कहा कि इसी महीने के आखिर तक हम चुनाव मैनिफेस्टो को तैयार करके मंडी गोबिंदगढ़ के उद्यमियों से सांझा करेंगे। अगर इंडस्ट्री का मैनिफेस्टो उद्यमियों को पसंद आ जाता है तो इसे अरविंद केजरीवाल खुद मंडी गोबिंदगढ़ से जारी करेंगे। पाठक ने कहा कि केजरीवाल खुद मंडी गोबिंदगढ़ से इस घोषणा पत्र को जारी करने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि एक व्यापारी की सरकार से क्या अपेक्षाएं होती हैं। इस मैनिफेस्टो में वह सारी कमियां दूर की जाएंगी जो एक सही काम करने वाले लोहा व्यापारी की अहम जरूरत हैं। 

इस मौके पर अमलोह हलका उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह भट्टी, ऑल इंडिया स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद वशिष्ट, उपाध्यक्ष हरमेश जैन, इंडक्शन फर्नेस एसोसिएशन अध्यक्ष मोहिंदर गुप्ता, राजन गर्ग, प्रदीप भल्ला, आप पंजाब सचिव गुलशन छाबड़ा, संयुक्त सचिव वरिंदर खारा और आशुतोष टंडन मौजूद थे।        
विज्ञापन


छोटेपुर नई पार्टी से बादलों के खिलाफ मोर्चा खोलें : संजय सिंह      
आप से बाहर हुए सुच्चा सिंह छोटेपुर द्वारा चंडीगढ़ में शनिवार को बनाई गई आपणा पंजाब पार्टी के बारे में पूछे गए सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि छोटेपुर आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने के बजाय बादलों के खिलाफ मोर्चा खोलें और पंजाब की भलाई के लिए काम करें। उनके पार्टी बनाए जाने से आप को कोई फर्क नहीं होगा। फ्रंट चाहे जितने मर्जी बन जाए हमारी पार्टी सौ से अधिक सीटें हासिल करके 2017 में सरकार बनाएगी। सिद्धू द्वारा चौथा फ्रंट न बनाए जाने पर संजय सिंह ने कहा कि अच्छा होगा अगर सिद्धू कोई फ्रंट न बनाएं। फ्रंट के न बनने से अकाली दल को नुकसान ही होगा। सिद्धू ने आप में आने का कोई फैसला नहीं किया है। अगर आते हैं तो उनका स्वागत है।      

अमलोह सीट के लिए सबूत दें कार्रवाई होगी      
आप द्वारा विधानसभा हलका अमलोह से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह भट्टी को टिकट बेचने के आरोपों पर घिरी आम आदमी पार्टी के संयोजक संजय सिंह ने कहा कि अगर कोई अमलोह सीट के बारे में सबूत लाकर दे दे तो हम तुरंत कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें