फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ होगाः आप

Mon, 24 Oct 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
सरहिंद मंडी में एडवोकेट लखवीर सिंह राय किसानों के माफ किए जाने वाले कर्ज संबंधी जागरुक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट लखवीर सिंह राय ने सरहिंद मंडी में पार्टी की तरफ से किसान भलाई कैंप लगाकर किसानों को आप की सरकार बनने के बाद कर्ज माफ करने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर राय ने कहा कि किसान हितैषी बनकर किसानों को कर्ज माफी के झूठे सब्जबाग दिखाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्य मंत्री बनते ही किसानों के बिल लागू कर दिए थे, जबकि केंद्र में यूपीए सरकार थी। उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह क्यों चुप्पी साधे हुए थे, तब किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ किया गया।

आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही किसानों के सारे कर्ज माफ किए जाएंगे। इसके अलावा एससी/ एसटी भाईचारे के लिए भी अलग मैनिफेस्टो तैयार किया जा रहा है, जो आम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। इस मौके पर कुलवंत सिंह ढिल्लों, जगजीत सिंह रयौणा, डॉ. पराशर, सतिंदर सिंह मलकपुर, पावेल हांडा, डॉ. मलकीत खान, रोही राम और शमशेर सिंह बालपुर उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें