फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ ने फूंका केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी का पुतला

विज्ञापन
पटियाला में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के खिलाफ प्रदर्शन करते आप नेता व कार्यकर्त्ता। - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
पटियाला। केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी के खिलाफ शुक्रवार को स्थानीय बस स्टैंड के पास आम आदमी पार्टी ‘आप’ ने प्रदर्शन किया। इस मौके मीनाक्षी लेखी का पुतला फूंका गया और नारेबाजी भी की गई। केंद्र सरकार से मांग की गई कि किसानों के खिलाफ अपशब्द बोलने वाली मीनाक्षी लेखी को मंत्रिपद से हटाया जाए।
विज्ञापन

‘आप’ के जिला पटियाला देहात प्रधान मेघ चंद शेरमाजरा ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी की ओर से किसानों के प्रति अपशब्द बोले गए हैं। उन्होंने किसानों को मवाली कहा है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। ‘आप’ मीनाक्षी लेखी के मुद्दे पर किसानों के साथ है। किसान देश के अन्नदाता हैं और उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार ने उन्हें पद से नहीं हटाया तो वह केंद्र के खिलाफ आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें