फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: थाने में युवक पर अत्याचार, इंस्पेक्टर व एएसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पुलिस थाने में युवक पर अत्याचार के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा और एएसआई बलबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ थाना घग्गा में केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घग्गा निवासी हरप्रीत सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके उक्त दोनों पुलिस अधिकारियों पर उस पर थाने में अत्याचार करने व करंट लगाने के आरोप लगाए थे। दरअसल, घग्गा की निवासी वरिंदर कौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 जून को उसके साथ हरप्रीत सिंह व गुरप्रीत सिंह ने मारपीट की थी। वरिंदर कौर का आरोप था कि उक्त दोनों युवक उसे जमीन पर खेती करने से रोका और मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में 10 जुलाई को केस दर्ज करके हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। हरप्रीत सिंह का आरोप है कि उसके साथ घग्गा थाने में अत्याचार किया गया और करंट लगाया गया। मेडिकल कराने के बाद हरप्रीत सिंह के साथ मारपीट की रिपोर्ट बनी थी। इसके बाद हरप्रीत सिंह ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अब हाईकोर्ट के निर्देश पर पटियाला के एसएसपी ने थाना घग्गा के एसएचओ इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा व इस मामले के जांच अधिकारी रहे एएसआई बलबीर सिंह को निलंबित कर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी पातड़ां इंद्रपाल सिंह चौहान ने कहा कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें