अमलोह(फतेहगढ़ साहिब)। देश भगत यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर साइंसिस द्वारा इंडसइंड बैंक के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें एमबीए (सत्र-2013) के पासिंग आउट विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के चयन के लिए बैक के अधिकारियों ने उनका लिखित टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन एवं व्यक्तिगत इंटरव्यू के बाद 7 विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया। चयन किए गए विद्यार्थियों को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों मैनेजमेंट ट्रेनी (रिलेशनशिप अफसर) के तौर पर तैनात किया जाएगा।
देश भगत यूनिवर्सिटी की प्रो वाइस चांसलर डा. शालिनी गुप्ता ने चुने गए विद्यार्थियों को बधाई दी।