फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों के लिए आब्जर्वर नियुक्त

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Patiala
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी गोबिन्दगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी द्वारा पंजाब में पार्टी को निचले स्तर से मजबूत करने के लिए लोकसभा हलकों के नये आब्जर्वर लगा दिए गए हैं। यह आब्जर्वर अगले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के बारे में पार्टी वर्करों की भावनाओं और सुझावों को हाईकमान तक पहुंचाएंगे। यह जानकारी सोमवार को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब के लिए नियुक्त किए गए नये आब्जर्वर और पूर्व मैंबर पार्लियामेंट डा. आनंद अहीरवाल ने अमलोह रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत में दी। इस मौके पर जिला कांग्रेस समिति के प्रधान हरिन्दर सिंह भांबरी, ब्लाक मंडी गोबिन्दगढ़ के प्रधान राजिन्दर बिट्टू, आनंद पनेसर, कुलवंत बिट्टू, डा. बख्शीश सिंह और मेजर सिंह डडहेड़ी समेत इलाके के पार्टी वर्कर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें