राजपुरा। सिटी पुलिस ने आईटीआई रोड पर गश्त के दौरान सूचना के आधार पर नाबालिग लड़की के अपहर्ताओं में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
कस्तूरबा पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अपहरण के मामले में गिरफ्तार रवि गौतम ने माना है कि उसने पैसों के लालच में लड़की को अगवा करवाया। उसने बताया कि मुख्य आरोपी लड़की से जबरदस्ती शादी करना चाहता था। रवि ने पांच हजार रुपये लेकर उससे शादी करवाने की बात कही थी। लेकिन जब उसे पता चला कि लड़की नाबालिग है तो उसने मना कर दिया। रवि ने बताया कि आरोपी लड़की को बिहार ले गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि रवि से पूछताछ कर दोनों को तलाश करने पुलिस बिहार जाएगी।
शुक्रवार को मुजफ्फरपुर बिहार निवासी, हाल निवासी राजपुरा ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसके नजदीक ही किराये के मकान में रहने वाला अररिया बिहार निवासी युवक अपने साथी के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया है।