बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल की ओर से सालाना समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के 817 होनहार स्टूडेंट्स को ट्राफियां, स्कालर बलेजर और स्कालर बैच देकर सम्मानित किया गया।
इनमें बोर्ड, आईआईटी, एम्स आदि विभिन्न मुकाबलों में सफलता हासिल करने वाले स्टूडेंट्स भी शामिल रहे। स्कूल के स्टूडेंट्स की ओर से इस मौके पर विभिन्न आइटमें पेश की गईं, जिन्हें सभी की ओर से काफी सराहा गया।
इस मौके पर मुख्य मेहमान शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा रहे। उन्होंने बच्चों की खूब हौसलाफजाई की। उनके साथ स्कूल के मुंख्य संरक्षक जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह, स्कूल प्रिंसिपल डा. अमृत कौर औजला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आगाज सीनियर विंग के बच्चों ने शबद गायन से किया। बच्चों की ओर से रंग-बिरंगे पहनावों में सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किया गया।
भारतीय त्योहारों के आधार पर राष्ट्रीय एकता को दर्शाती एक कोरियोग्राफी बच्चों की ओर से पेश की गई। बच्चों ने अपनी पेशकारियों के जरिये सभी के सामने अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। इसके बाद स्कूल के पुराने होनहार स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया जिनमें नवदीप कौर पीसीएस, कैप्टन जसपाल सिंह आदि शामिल रहे।