फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मुलाजिमों ने किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले की जमकर नारेबाजी
बैंकों के विलय का विरोध किया, फैसला वापस लेने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर भारतीय स्टेट बैंक पटियाला के सामने 3 बैंकों के विलय का विरोध करने के लिए प्रदर्शन किया गया। बैंक मुलाजिमों ने नारेबाजी करते हुए इस फैसले को वापस लेने की मांग उठाई।
प्रदर्शन की अगुवाई यादवेंद्र गुप्ता सचिव पीबीईएफ पटियाला यूनिट ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार अपने सिद्धांत की वकालत कर रही है कि भारत को बड़े आकार के बैंकों की जरूरत है और इसलिए यह प्रस्तावित विलय है। उन्होंने कहा हमें मजबूत बैंकों की जरूरत है, बड़े बैंकों की नहीं। हम सभी समझते हैं कि सरकार के बैंकिंग सुधारों के एजेंडे के तहत विलय केवल बैंकों के निजीकरण के लिए एक प्रस्ताव है। इसलिए सरकार के कदम का विरोध करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा सरकार ने तीन बैंकों को विलय करने के अपने फैसले की घोषणा की। बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक एकीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा यह आश्चर्यजनक नहीं है ,क्योंकि यह बैंकों को मजबूत करने के लिए इस सरकार के एजेंडे का हिस्सा है। उन्होंने कहा भारत में बैंकों के विस्तार और बैंकों के विलय की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर बलबीर शर्मा, राजेश खन्ना, होशियार चंद, वरिंदर शर्मा, दिव्यपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें