फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज की बस खड़े ट्रक से टकराई, 20 यात्री गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज की बस खड़े ट्रक से टकराई, 20 गंभीर
विज्ञापन

बस की रफ्तार तेज होने से हादसा, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। बनूड़-राजपुरा हाईवे पर पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस सड़ककिनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे पंजाब रोडवेज रूपनगर डिपो की बस जो वाया चंडीगढ़ से होकर राजपुरा के रास्ते टोहाना जा रही थी। जब यह तेज रफ्तार बस बनूड़ के पास गांव जंगपुरा पहुंची तो वहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से बुरी तरह टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बस ट्रक से टकराकर खेतों में जाकर पलट गई। हादसे में 20 बस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही बनूड़ थाना प्रभारी सुरिंदरपाल सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। गंभीर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की पहचान चंद्रभान, प्रवीन कुमार, बलबीर सिंह, सपना गोस्वामी, हरदीप कौर, सुरिंद्र सिंह, अनिल कुमार, मोहर सिंह, स्वीटी शर्मा, जयदेवी, रजत कुमार, शाम सिंह, दीपक शर्मा, पारस, अजय मोहम्मद, गुलाब राम, नवदीप सिंह और बस चालक जगविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। उन्हें नजदीकी अस्पतालों के साथ-साथ मोहाली के मैक्स अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जांच अधिकारी एएसआई बलजिन्द्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें