पटियाला में तेज आंधी के बाद हल्की बारिश
पटियाला।
शहर में शनिवार शाम करीब छह बजे अचानक तेज धूल भरी आंधी चलने लगी और फिर थोड़ी ही देर में बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। शनिवार को शहर में सुबह से ही आकाश मानो आग उगल रहा था। सात बजे तेज धूप निकल आई और दिन भर सूर्य देवता आग बरसाते रहे। शाम पांच बजे आकाश में हलके बादल छा गए थे। इससे लग रहा था कि मौसम तेवर बदलेगा। एक घंटे बाद शाम करीब छह बजे अचानक तेज धूल भरी आंधी चलने लगी और फिर बिजली चमकने के साथ बारिश पड़ने लगी। चारों तरफ अंधेरा हो गया। खबर लिखे जाने तक बारिश हो रही थी।