फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी के दैनिक उपयोग की महता बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी के दैनिक उपयोग की महत्ता बताई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नेशनल टेक्नोलॉजी दिवस मनाया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी के दैनिक उपयोग की महत्ता के बारे में बताया गया। इस दौरान ज्ञानवर्धक एवं रोमांचक प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नौंवी के छात्र जसकरण ने उपयोगी जानकारी देकर किया गया। इसमें डिजिटल, बायोमेट्रिक, फोरेंसिक, स्खायलैंस चारों टीमों ने भाग लिया। उनके मध्य से विज्ञान के अत्यधिक उपयोग से बर्फ का पिघलना, जीवन में विज्ञान के बढ़ते प्रभाव और जीवन में इसके उपयोगी सोपान से संबंधित प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में विज्ञान पर आधारित वीडियो भी दिखाई गई। इस अवसर को अधिक महत्वपूर्ण बनाते हुए किरण बावा की ओर से सभी विद्यार्थियों को उनकी कक्षाओं में टेक्नोलॉजी से संबंधित पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दिखाई गई। प्राचार्य विवेक तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत देश ज्ञान का भंडार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें