पीयू के अचलप्रताप सिंह ने जीते मेडल
पटियाला।
मलयेशिया की राजधानी क्वांलालम्पुर में हाल ही में संपन्न हुई विश्व यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप 2018 में पंजाबी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी अचल प्रताप सिंह ने शूटिंग के एयर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड और टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। अर्जुन सिंह ने ट्रैप शूटिंग इवेंट में चौथा स्थान हासिल किया है। इनके अलावा उक्त मुकाबलों में खिलाड़ी जसमीन कौर और कोच सवरनजीत कौर ने हिस्सा लेने का गौरव हासिल किया है। बुधवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी में पहुंचे खिलाड़ियों की वीसी डा. बीएस घुम्मन की ओर से हौसला अफजाई की गई। साथ ही कोच सवरनजीत कौर व सारे खेल विभाग को इस प्राप्ति पर मुबारकबाद दी। डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर रंधावा की ओर से विभाग में पहुंचने पर खिलाड़ियों व कोच का स्वागत किया गया।