101 पौधे लगाकर समाज को किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। मां ज्वाला क्लब की ओर से रविवार को पर्यावरण दिवस मनाकर समाज को प्रेरित करने का कार्य किया। क्लब के सदस्यों ने पटेल कॉलोनी से शुरू की गई मुहिम के तहत 101 पौधे लगाए। क्लब के सरपरस्त पवन मदान और चेयरमैन साहिल ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यों ने इस बार अप्रैल फूल मनाने के बजाय पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला लिया है। इसके तहत पटेल कॉलोनी में सेमिनार आयोजित किया गया। वहीं महिलाओं की अगुवाई में हर घर के बाहर पौधरोपण किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के पंकज गोयल, विजय छाबड़ा, गिरीश वधवा, रवि बब्बर, सोरव सदाना, अनिल पंकज, विपुल बबर, विनोद नंदा, कंवल नागपाल, प्रिंस मदान प्रधान न्यू सिटी क्लब, शैली कुमार, शिवा बनवाड़ी, इशांत छाबड़ा, संजय छाबड़ा और दीपक शर्मा मौजूद थे।