फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परनीत कौर समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर रोजगार का वादा पूरा करेगी सरकार: परनीत कौर
विज्ञापन

कहा, कम पढ़े-लिखे नौजवानों के हुनर विकास के लिए राज्य की 200 आईटीआई में रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू
महिंदरा कालेज में आयोजित दो दिवसीय कन्वेंशन और प्रदर्शनी का समापन
बूट कैंप में नए उद्योग लगाने के पांच नए विचार उभर कर सामने आए
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में बेरोजगारी के खात्मे के लिए गंभीर है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घर-घर रोजगार प्रोग्राम तहत नौजवानों के साथ किए वादे को पूरा करने के लिए सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों के मौके प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें स्व रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने को भी स्टार्टअप प्रोग्राम जैसे अह्म प्रोजेक्ट बनाए हैं। वह सरकारी महिंदरा कालेज में पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से पंजाब सरकार के इंडस्ट्री विभाग की ओर से कराई रूरल एंटरप्रिनियोरशिप एंड इनोवेशन बारे दो दिवसीय कनवेंशन और प्रदर्शनी के समापन मौके बोल रही थीं।
इस दौरान लगाए गए बूट कैंप में नए उद्योग लगाने के पांच नए विचार उभर कर सामने आए। जिनको पीएचडी चैंबर ने अपनाया और इनको नए स्टार्टअप्स के लिए आगे ले जाया जाएगा। इनमें पंजाबी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विचार पहले स्थान पर आया, जिसको एफ सिक्स एस अल्फा कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पीएचडी चैंबर की ओर से सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं की लगाई गई 57 प्रदशर्नियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जबकि प्रदर्शनी दौरान औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने और नई इंडस्ट्री लगाने के लिए दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ सलाह मशविरा प्रदान करने के लिए वर्कशापें भी कराई गईं। जिसका किसानों व नौजवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

परनीत कौर ने पीएचडी चैंबर को सलाह दी कि ऐसे प्रोग्राम देहाती क्षेत्रों में भी कराए जाएं। आगे कहा कि सरकार ने अपने हुनर विकास प्रोग्राम तहत स्टूडेंट्स व कम पढ़े लिखे नौजवानों को राज्य भर की तकरीबन 200 आईटीआई में रोजगारोन्मुखी सिखलाई मुहैया कराई है। इस मौके पर पीएचडी चैंबर के डायरेक्टर डा. जतिंदर सिंह, पीयू के वाइस चांसलर डा. बीएस घुम्मन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें