फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवार यू नियन बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारियों ने की विधायक बैंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

छापामारी के विरोध में 636 सर्कलों का काम किया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
दि रेवन्यू पटवार यूनियन तहसील पटियाला की बैठक तहसील प्रधान तजिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न तहसीलों के पटवारियों और कर्मचारियों ने बड़ी गिनती में भाग लिया। आत्मनगर हलका लुधियाना केविधायक सिमरजीत सिंह बैंस और उनके साथियों ने विभिन्न पटवारखानों में पटवारियों पर बेवजह मारे गए छापों को नाजायज बताया। उन्होंने कहा कि इस छापामारी से पटवारी और कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। इसके लिए पंजाब सरकार से बैंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही इसके विरोध में पटियाला मंडल के करीब 636 अतिरिक्त सर्कलों का काम बंद कर दिया गया। इस दौरान महासचिव अमरीक सिंह राय, प्रधान पिशोरा सिंह रंधावा, सीनियर उप प्रधान कमलजीत शर्मा ने हिस्सा लिया। उन्होंने एलान किया कि जब तक विधायक बैंस के खिलाफ सीधे तौर पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक उनकी ओर से अतिरिक्त सर्कलों का काम बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें