फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: गहरे गड्ढे में गिरकर 8 वर्षीय बच्चे की मौत

Sun, 23 Feb 2025 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा के गांव नियामतपुरा में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। राजपुरा के सदर थाना क्षेत्र के गांव नियामतपुरा में रविवार को 8 वर्षीय आकाश की गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। आकाश खेलते हुए घर के पास बने गड्ढे के पास पहुंचा था। पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया। गंदे पानी से भरा गड्ढा काफी गहरा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा कई महीनों से गंदे पानी से भरा है और इसके आसपास सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। पीजी मालिकों से कई बार गड्ढे को बंद करने की अपील की गई थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। फायर ब्रिगेड टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गांव के पूर्व सरपंच अमरजीत ने पीजी मालिकों से गड्ढे को बंद करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। साथ ही इस घटना पर दुख जताया है। कहा कि गांव में ऐसे खुले गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं। वे इस मामले में संबंधित लोगों से बात कर इन गड्ढों को बंद करवाने की मांग करेंगे। राजपुरा सदर थाना के प्रभारी किरपाल सिंह मोही ने बताया कि आकाश के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो13पीटीएल02,02ब,02स,02ड,02इ- गहरे गड्ढे में बच्चे के गिरने सम्बन्धी बताते वहां मौजूद लोग, पुलिस की टीम मौके पर जांच करते हुए, बच्चे के शव को बाहर निकालने उपरांत सीढ़ी को बाहर निकालते स्थानीय लोग, मृतक आकाश के घर परिजन विलाप करते हुए , जानकारी देते थाना सदर प्रभारी किरपाल सिंह व उनकी टीम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें