फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील वर्करों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू पार्क में रोष धरना देकर नारेबाजी की
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ मिड डे मील वर्करों ने उगला गुस्सा
बिना शर्त सरकार से रेगुलर करने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
मांगों को लेकर सरकार के उदासीन रवैये से गुस्साए मिड डे मील वर्करों ने शनिवार को नेहरू पार्क में इकट्ठा होकर रोष धरना दिया। धरने के बाद जब वर्करों ने शहर में रोष मार्च करने के लिए आगे बढ़ना शुरू किया, तो पुलिस प्रशासन ने नेहरू पार्क के गेट पर नाकाबंदी करके वर्करों का मांग पत्र सरकार तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया। पुलिस प्रशासन ने वर्करों को रोष मार्च न निकालने के लिए मनाया। इस मौके पर सरकार से बिना शर्त मिड डे मील वर्करों को रेगुलर करने की मांग की गई। साथ ही कई और मांगें भी उठाई गईं, जिनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की सरबजीत कौर, किरनजीत कौर, परमजीत कौर, सवरनजीत कौर ने पंजाब सरकार से मांग की कि मिड डे मील वर्करों को बिना शर्त रेगुलर किया जाए। मान भत्ते में महंगाई अनुसार बढ़ोतरी की जाए। पिछले समय में की बढ़ोतरी का बकाया दिया जाए, हर वर्कर का बीमा सरकार अपने स्तर पर कराए, लेबर एक्ट मुताबिक बनती सुविधाएं दी जाएं, मार्च, दिसंबर की छुट्टियों की तनख्वाह दी जाए। इसके साथ ही सारे वर्करों को वर्दियां दी जाएं। मिड डे मील वर्करों से अतिरिक्त काम लेने बंद किए जाएं। चौकीदार, स्वीपर, सफाई सेवकों की भर्ती की जाए। दूसरे मुलाजिमों की तरह सरकारी छुट्टियां और प्रसूता छुट्टी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें