फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 678 करोड़ से 883 किमी लंबी 110 सड़कों की होगी मरम्मत : हरभजन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोक निर्माण मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- गुणवत्ता से समझौता सहन नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोपटियाला। पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सूबे की 883 किलोमीटर लंबी 110 सड़कों की मरम्मत का काम 678 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। वह सोमवार को पटियाला स्थित लोक निर्माण विभाग के हेड ऑफिस में तैनात अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
मंत्री ने सूबे के विकास की रफ्तार को और तेज करने की हिदायतें जारी कीं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधीन चल रहे लिंक रोड, प्लान रोड, पुलों और इमारतों के कामों के टेंडरों की मंजूरी आदि की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने साफ किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता सहन नहीं किया जाएगा। इसमें कोई भी कोताही करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कार्यकारी इंजीनियर (प्लान रोड) को निर्देश दिए कि खराब हालत वाली 246 किलोमीटर लंबी 37 सड़कों का पीसीआई-1 के अंतर्गत 180 करोड़ की लागत से मरम्मत कराने के काम तुरंत शुरू किए जाएं। पीसीआई-2 के अंतर्गत आती 283 किलोमीटर लंबी 32 सड़कों का काम आने वाले दिनों में करीब 253 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। नाबार्ड स्कीम के तहत 334 किलोमीटर लंबी 41 सड़कों की रिपेयर का काम 245 करोड़ से शुरू किया जाना है। इसके लिए सारे प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें