फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड संशोधन व नए बनाने संबंधी सेवाएं डाक घरों में शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अब डाकघरों में भी बनेंगे आधार कार्ड
विज्ञापन

पटियाला पोस्टल डिविजन में 38 काउंटर खोले गए
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। भारतीय डाक विभाग ने यूनिक आईडेंटीफिकेशन अथॉरिटी आफ इंडिया के सहयोग से एक बड़ा कदम उठाते हुए डाक घरों में ही आधार कार्ड में संशोधन और नए आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू कर दी है। अब भारतीय डाक विभाग की हर क्षेत्र में पहुंच का लाभ आधार कार्ड के संशोधन और नए आधार कार्ड बनाने में भी लिया जा सकेगा।
इस बारे में सीनियर सुपरिंटेंडेंट आफ पोस्ट आफिस एसपी शेख ने बताया कि पटियाला पोस्टल डिवीजन में 38 काउंटर खोले गए हैं। इनमें श्री फतेहगढ़ साहिब जिले में 9 काउंटर और पटियाला में 29 काउंटर गांवों व शहरों में स्थापित किए गए हैं। इसके अंतर्गत पटियाला और राजपुरा के हेडआफिस के अलावा यह सुविधा भादसों, अमलोह, मंडी गोबिंदगढ़, मंडी गोबिंदगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, सरहिंद, राजपुरा शहर, कौली, माणकपुर, बनूड़, सन्नौर, बरी, खमाणों कलाँ, फतेहगढ़ साहब, बस्सी, शंभू, संघोल, यूनिवर्सिटी, समाना, न्यू लाल बाग कालोनी, देवीगढ़, पातड़ां, घग्गा, नाभा, त्रिपड़ी, जोडिय़ां भट्टियां, श्री दुखनिवारण साहब, पटियाला शहर, मजीठिया इनक्लेव, बहेड़ा रोड, मेडिकल कालेज, डीसी डब्ल्यू, गुरबख्श कालोनी, सिविल लाइन, सरकारी प्रिंटिंग प्रेस, लॉ कोर्ट और शेरां वाला गेट में आधार कार्ड के संशोधन और नए बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शेख ने बताया कि बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए मोबाइल आधार सेवा भी शुरू की गई है, जो सिर्फ आनलाइन समय लेने पर मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें