एक्साइज टीम ने की वाहनों की चेकिंग
राजपुरा।
नजदीकी गांव गज्जुखेड़ा-मानकपुर में एक्साइज इंस्पेक्टर जगदीप सिंह सरवारा की अगुवाई में टीम ने चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की। इसके साथ ढाबों पर अवैध तौर पर बिना मंजूरी के चलाई जा रही शराब पर सख्त कदम उठाते हुए उन्हें अहातों की फीस भरने की हिदायत दी। इंस्पेक्टर जगदीप सिंह ने बताया कि गांव मानकपुर-गज्जुखेड़ा और इसके नजदीकी गांवों में ढाबों पर चंडीगढ़ से तस्करी कर शराब सप्लाई हो रही है। इसकी कई बार शिकायत मिल चुकी है। इसी वजह से शनिवार को गांव अबरांवा के मुख्य चौक पर चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों की शराब को लेकर चेकिंग की गई और उन्हें सख्ती से कहा गया कि वह शराब तस्करी का काम बंद कर दें।