फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ विद्यार्थियों ने उगला गुस्सा
विज्ञापन

डीसी दफ्तर के बाहर दिया धरना, नारेबाजी की
लड़कियों के लिए शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने बुधवार को पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले डीसी दफ्तर के सामने रोष धरना दिया। इस दौरान कैप्टन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए लड़कियों की शिक्षा पूरी तरह से मुफ्त करने, वजीफा स्कीम को सही ढंग से लागू करने समेत और कई मांगें उठाई गईं। उनके जल्द पूरा न करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। बाद में मांगों को लेकर एक ज्ञापन सहायक कमिश्नर के जरिये कैप्टन सरकार को भेजा गया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थी नेताओं गुरसेवक सिंह और अमनदीप सिंह ने सरकार से मांग की कि फिरोजपुर के तूड़ी बाजार में 90 साल पुराने शहीद भगत सिंह और उनके साथियों के गुप्त टिकाने की अनदेखी न की जाए। इस विरासती व ऐतिहासिक जगह की सही ढंग से संभाल की जाए। साथ ही कहा कि कैप्टन सरकार ने चुनाव मैनिफेस्टो में लड़कियों की हर स्तर की शिक्षा मुफ्त करने का एलान किया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम लागू होने और अध्यापकों की बड़े स्तर पर कमी होने से आज जब पेपरों में रि-अपीयर में लगातार वृद्धि हो रही है, तो री-अपीयर व री-वैल्यूएशन की फीस लेनी बिल्कुल गैर वाजिब है। इन फीसों को लेना बंद किया जाए। साथ ही पंजाबी भाषा के विकास के लिए सरकारी कामकाज, रोजगार व विभिन्न क्षेत्रों की पढ़ाई पंजाबी भाषा में जरूरी करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें