फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की दीवार तोड़कर स्कूल में घूसा ट्रक, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ड्राइवर को झपकी आने के कारण ट्रक सरकारी स्कूल की दीवार तोड़ता हुआ स्कूल में जा घुसा।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ऊधम सिंह शनिवार सुबह अपने ट्रक में आलू भरकर पटियाला से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। सुबह पांच बजे जब वह राजपुरा के गांव गंडाखेड़ी के पास पहुंचा तो उसे झपकी आ गई। इसके कारण ट्रक बेकाबू होकर स्कूल की दीवार तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा।
विज्ञापन

सुबह का समय होने के चलते स्कूल में माली के अलावा और कोई नहीं था जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इतना ही नहीं जिस स्कूल के अंदर ट्रक घुसा उसके नजदीक भाखड़ा नरवाणा ब्रांच नहर बहती है। ट्रक चालक की झपकी नहर के किनारे लगती तो हादसा गंभीर हो सकता था। गंडा खेड़ी पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई सुखविंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर ही ट्रक के मालिक जगतार सिंह को बुलाया गया। नुकसान की भरपाई करने के साथ जांच के बाद ट्रक चालक पर लापरवाही का मामला भी दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें