फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन को सूबे के लोगों की समस्याओं से सरोकार नहीं : रखड़ा
विज्ञापन

बोले- समाना की पोल खोल रैली कांग्रेस की कमर तोड़ देगी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सूबे के लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। वह तो राजाओं की तरह मौज-मस्ती में व्यस्त हैं। रखड़ा शनिवार को नाभा के इंचार्ज और सीनियर अकाली नेता कबीर दास की ओर से 11 मार्च को समाना में हो रही पोल खोल रैली की तैयारियों के लिए बुलाई बैठक में नेताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान खुदकुशियां कर रहा है, क्योंकि खेतीबाड़ी का खर्च बढ़ रहा है, वहीं आमदन घट रही है। उधर, वादे के बावजूद सीएम ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। किसी भी नौजवान को नौकरी नहीं दी। एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन तो पार्टी की अंदरूनी लड़ाई में ही उलझे हैं। इसलिए अब पंजाब के विकास की बात बड़ी दूर रह गई है। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने तो पूर्व बादल सरकार की ओर से शुरू की आटा-दाल स्कीम, पेंशन स्कीम समेत अन्य सारी डेवलपमेंट स्कीमें बंद कर दी हैं, लेकिन समाना में 11 मार्च को होने वाली पोल खोल रैली कांग्रेस की जड़ें हिलाकर रख देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें