फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकाम मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
‘आवेदन देने के हफ्ते के अंदर लगाएं बिजली कनेक्शन’
विज्ञापन

पावरकॉम चेयरमैन ने मुख्य व निगरान इंजीनियरों को जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के हेडआफिस में मंगलवार को चेयरमैन ए वेणु प्रसाद ने वितरण प्रणाली के सूबे के सारे मुख्य इंजीनियरों और निगरान इंजीनियरों से बैठक की। इस दौरान उन्होंने हिदायतें जारी की कि आवेदक की ओर से आवेदन देने के एक हफ्ते के अंदर घरेलू और व्यापारिक बिजली कनेक्शन जारी किए जाएं। साथ ही बिजली लोड बढ़ाने के कनेक्शन भी जारी किए जाएं। चेयरमैन ने साफ किया कि उपभोक्ताओं को निर्विध्न व बढ़िया सेवाएं दी जाएं।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि बिजली के कामों के लिए वित्तीय साधनों की कोई कमी नहीं है। बिजली खपतकारों की शिकायतों को पहल के आधार पर निपटाया जाए। बैठक में तकनीकी और वितरण प्रणाली के घाटों बारे, नए कनेक्शन जारी करने, डेरों को कनेक्शन देने, खेतीबाड़ी कनेक्शनों, सैप सिस्टम के इस्तेमाल संबंधी, तत्काल स्कीम अधीन कनेक्शन जारी करने, बिजली के साजो सामान की कमी, एससी, बीसी और बीपीएल कनेक्शनों संबंधी चर्चा की गई। चेयरमैन ने वितरण प्रणाली के अधिकारियों को कहा कि खपतकारों और औद्योगिक नुमाइंदों को डिजिटल सिस्टम के जरिये बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें