फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के दो तीरंदाजों की विश्व कप के लिए भारतीय टीम में सिलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू के दो तीरंदाज भारतीय टीम में
विज्ञापन

जर्मनी में चार से 12 अगस्त तक होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाबी यूनिवर्सिटी के तीरंदाज अमनजीत सिंह मलड़ी और सुनेहल का जर्मनी में चार से 12 अगस्त तक होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में सिलेक्शन हो गया है। इससे पीयू में खुशी का माहौल है।
सोनीपत में हुए राष्ट्रीय टीम के लिए ट्रायलों के दौरान देश के चोटी के 125 के करीब तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। कोच सुरिंदर सिंह रंधावा का शार्गिद अमनजीत सिंह पहले स्थान पर रहा और राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाने वालों में पहले स्थान पर रहा। इसके साथ ही वह व्यक्तिगत वर्ग में भी देश की नुमाइंदगी करने का हकदार बन गया है। अमनजीत सिंह मलडी देश भगत कालेज धुरी का स्टूडेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के वर्ग में कोच सुरिंदर सिंह रंधावा की शार्गिद सुनेहल देश भर में दूसरे स्थान पर आकर विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाने में सफल रही। सुनेहल पंजाबी यूनिवर्सिटी के नेशनल फिजिकल कालेज चुपकी की छात्रा है और पहले भी आलमी कप में चौथा स्थान हासिल कर चुकी है। पीयू की डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर रंधावा, प्रिंसिपल जीत सिंह, प्रोफेसर बलविंदर कुमार ने अमनजीत सिंह, सुनेहल और कोच को इस प्राप्ति पर बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें