फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पटियाला की मंडियों से 48.6 फीसदी धान का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। जिले की अनाज मंडियों में 2.23 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है लेकिन उठान केवल 48.6 फीसदी ही हुआ है। अधिकारियों ने बारिश को उठान में देरी का मुख्य कारण बताया है।
विज्ञापन

प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, कुल 2,23,366 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसमें से केवल 1,08,549 मीट्रिक टन धान का ही उठान हो पाया है। खरीदे गए धान का बड़ा हिस्सा अभी भी मंडियों में पड़ा है। इससे आने वाले दिनों में किसानों को अपनी फसलें रखने में दिक्कत होगी। जिले में अब तक कुल 2,26,856 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। सरकारी एजेंसियों ने पूरी खरीद की है, जबकि निजी खरीद शून्य रही। किसानों को 543.19 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह भुगतान 48 घंटे के भीतर 100 फीसदी सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें