फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कर्जा माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में किसानों की कर्जा माफी का दूसरा चरण शुरू
विज्ञापन

दो लाख रुपये तक के कुल 44.44 करोड़ के कर्ज होंगे माफ
पटियाला ग्रामीण विस क्षेत्र के 44 किसानों को 4.21 करोड़ के कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरित
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए अभियान के तहत जिले में किसानों के कर्ज माफी का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसके तहत किसानों के दो लाख रुपये तक के कुल 44.44 करोड़ के ऋण माफ किए जाएंगे।
इसी क्रम में वीरवार को पटियाला के स्टेट कॉलेज के आडीटोरियम में सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में एसडीएम अनमोल सिंह धालीवाल व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा के निजी सचिव बहादुर खान ने पटियाला ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के 44 किसानों को 4.21 करोड़ के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

एसडीएम धालीवाल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से किसान ऋण माफी के प्रमाण पत्र किसानों को देने के लिए पहले पांच-सात जिलों के राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। फिर यह सिलसिला जिलास्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यमों से किया गया। दो लाख रुपये तक के कृषि लोन की माफी के लिए योग्य किसानों की सूची लगातार तैयार की जा रही है। जिन किसानों के दस्तावेजों में कुछ कमियां हैं उन्हें भी दुरुस्त कर अगली सूचियां तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन

मोहिंदरा के निजी सचिव बहादुर खान ने बताया कि वीरवार को केवल पटियाला ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के अधीन आते गांवों के किसानों के लिए यह समारोह रखा गया है। इस क्षेत्र के लिए अभी कई और लिस्टें आनी हैं। शेष रह गए किसानों को अगले चरण में ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा जिले के राजपुरा, नाभा, घन्नौर क्षेत्रों के किसानों के ऋण माफी के प्रमाणपत्र निकट भविष्य में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें