फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत ठेका मुलाजिमों ने काले रिबन बांध सरकार खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेका मुलाजिमों का काले रिबन बांधकर प्रदर्शन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत कर्मियों ने रेगुलर करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अधीन काम कर रहे जिला पटियाला के सभी सेहत ठेका मुलाजिमों ने मंगलवार को दफ्तरी कामकाज दौरान काले रिबन बांध कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया और नारेबाजी की। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक बराबर काम बराबर तनख्वाह देने और पूर्व बादल सरकार की ओर से ठेके पर भर्ती मुलाजिमों को पक्का करने की मांग की।
मुलाजिम नेता अमरजीत सिंह ने कहा कि पूरे सूबे के ठेका मुलाजिम 9 मार्च तक दफ्तरी कामकाज दौरान काली पट्टी बांधकर काला सप्ताह मनाएंगे। मिशन के पंजाब में करीब 8000 मुलाजिम पिछले 18 वर्षों से ठेके पर बहुत ही कम तनख्वाह पर नौकरी करते आ रहे है। पूर्व बादल सरकार ने तो इन मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए एक्ट भी बना दिया था। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने इस एक्ट को लागू नहीं कर रही है और न ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला बराबर काम बराबर तनख्वाह लागू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है और चुनावों दौरान किए सारे वादे झूठे साबित हुए हैं। हर घर नौकरी का वादा करने वाली सरकार मुलाजिमों को घर भेजने लगी हुई है। मांग की कि हरियाणा राज्य की तर्ज पर ठेके पर काम करते सारे सेहत मुलाजिमों को पूरे स्केल लगाए जाएं। जल्द मांगें न मानीं तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर अमित जैन, सोनिका, हर्ष, लवलिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें