‘राजपुरा अस्पताल बनेगा ट्रॉमा सेंटर’
ट्रॉमा सेंटर बनने से राजपुरा व आसपास के लोगों को होगी सुविधा : कंबोज
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। विधानसभा हलका राजपुरा के विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने सोमवार को कहा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए यहां सिविल अस्पताल को अपग्रेड करके ट्रॉमा सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है। यह सूबे का पहला ट्रॉमा सेंटर होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व सेहत मंत्री पंजाब ब्रह्म महिंद्रा को भी अवगत करवा दिया गया है। कंबोज यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
कंबोज ने बताया राजपुरा सिविल अस्पताल में में पहले दो डायलिसिस मश्ीनें, अल्ट्रा साउंड के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करा दी गई है। सिविल अस्पताल को हॉटलाइन से जोड़ा गया है वहीं सीसीटीवी के साथ स्वच्छ बनाने के लिए भी पूरे इंतजाम करवा दिए गए हैं। सिविल अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या व जरूरत को देखते हुए सभी तरह की तैयारियां मुक्कमल कर ली गई हैं। सभी सुविधाओं से लैस राजपुरा के सिविल अस्पताल में बनने वाला ट्रॉमा सेंटर आधुनिक तकनीक से प्रदेश सरकार की मदद से बनाया जाएगा।
हादसों में घायलों को तत्काल डाक्टरी सहायता के लिए सिविल अस्पताल में लाया जाता है। अस्पताल में सभी मेडिकल सुविधा उपलब्ध न होने के कारण मरीज को व उसके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मरीज की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे पटियाला या चंडीगढ़ रैफर कर दिया जाता है। कई बार मरीज इतना सीरियस होता है कि रास्ते में ही दम तोड़ देता है। ट्रॉमा सेंटर में ब्लड बैंक, आईसीयू रूम, एसी रूम, बर्न यूनिट, वेंटिलेटर के अलावा एंबुलेंस के साथ अन्य जरूरी चीजें भी सेहत विभाग मुहैया करवाएगा
ट्रॉमा सेेंटर के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व सेहत मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा को लिखित में भेजा गया है। राजपुरा सूबैे का मुख्य द्वार और हाईवे पर स्थित है। राजपुरा के सिविल अस्पताल में घनौर व बनूड़ के भी मरीज भारी संख्या में आते हैं। इसे देखते हुए ट्रामा सेंटर बनाया जाना चाहिए? हमें जलद ही स्वीकृति मिल जाएगी। - हरदियाल सिंह कंबोज, राजपुरा विधायक