फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एसएसपी कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व एसएसपी फिर तीन दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

आय से ज्यादा संपत्ति रखने का मामला
विजिलेंस ने कहा, जयपुर और गुड़गांव में प्रापर्टियों बारे करनी है पूछताछ
जयपुर वाली प्रापर्टी पर खड़ी कार से कागजात भी बरामद करने हैं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
आय से ज्यादा संपत्ति बनाने के मामले में विजिलेंस ब्यूरो की ओर से नामजद पूर्व एसएसपी सुरजीत सिंह ग्रेवाल को सोमवार को रिमांड खत्म होने पर दोबारा से पटियाला में एडिशनल चीफ जुडीशियल मैजिस्ट्रेट रमन कुमार की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद ग्रेवाल को तीन दिन (23 अप्रैल) तक दोबारा से पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हालांकि विजिलेंस ने ग्रेवाल का एक हफ्ते का रिमांड मांगा था।
विजिलेंस अधिकारियों ने कोर्ट के सामने बताया कि ग्रेवाल की जयपुर और गुडगांव में प्रापर्टियां होने की बात जांच में सामने आई है। ग्रेवाल से जयपुर व गुड़गांव में इन प्रापर्टियों की पहचान करानी है और साथ ही इन प्रापर्टियों के कागजात भी बरामद करने हैं। विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि ग्रेवाल की जयपुर वाली प्रापर्टी पर ही एक पैजेरो कार खड़ी है, जिसमें प्रापर्टियों संबंधी कागजात होने की बात सामने आ रही है। कोर्ट ने विजिलेंस अधिकारियों और ग्रेवाल के वकील के पक्ष सुनने के बाद पूर्व एसएसपी को 26 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व एसएसपी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेवाल को विजिलेंस की जांच में शामिल होने के आदेश दिए थे। लेकिन इसी बीच 13 अप्रैल 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेवाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेवाल को आदेश दिए थे कि वह संबंधित जुडीशियल कोर्ट में सरेंडर करें और जमानत के लिए अप्लाई करें।
विज्ञापन

सुरजीत सिंह ग्रेवाल निवासी किला रायपुर (लुधियाना) के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने 21 दिसंबर 2017 को केस दर्ज किया था। ग्रेवाल मोगा व फाजिल्का में एसएसपी रहे हैं। यह केस ग्रेवाल के खिलाफ यूएस के रहने वाले सरबजीत सिंह की शिकायत पर हुआ था। इस शिकायत जरिये ग्रेवाल पर आरोप लगाए लगे थे कि 2009 से 2014 तक अपनी सर्विस दौरान पूर्व एसएसपी भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें