फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम टीम ने कब्जे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने नाजायज कब्जे हटाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सूलर रोड स्थित जैकब ड्रेन के आसपास किए नाजायज कब्जों को बुधवार नगर निगम टीम ने हटा दिया। निगम अधिकारी अजायब सिंह सिद्धू और नरेश बाबी की अगुवाई वाली टीम ने यह नाजायज कब्जे हटाकर रोड साफ कर दिया। यह रोड मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मोती महल से लेकर सूलर होते हुए समाना की ओर जाता है। यहां पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा होता है। इस सड़क के एक ओर हुए नाजायज कब्जे की वजह से कई बार दिक्कतें आती थीं।
विज्ञापन

सिद्धू ने बताया कि शहर की जिन भी सड़कों के आसपास नाजायज कब्जे कर लोगों ने दुकानों, खोखों, रेहड़ियों, फड़ियों या कोई अन्य सामान रखा हुआ है, उसको हटाने की मुहिम शुरू की हुई है। जल्द ही शहर को नाजायज कब्जों से मुक्त कर दिया जाएगा। उधर नाजायज कब्जाधारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से यहां अपना रोजगार चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें