फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट माइंड स्कूल में आध्यात्मिक व नैतिक मूल्यों पर आधारित सैमिनार सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
आध्यात्मिक व नैतिक मूल्यों पर सेमिनार
विज्ञापन

राजपुरा। स्मार्ट माइंड पब्लिक स्कूल में मैनेजमेंट के सहयोग से विद्यार्थियों के अंदर नैतिक मूल्यों तथा उच्च नैतिक चरित्र के महत्व को जागृत करने के लिए सहज पाठ सेवा सोसायटी के सौजन्य से एक सैमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में स्मार्ट माइंड पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के कऱीब 180 विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने भाग लिया। सोसायटी की तरफ से प्रमुख प्रवक्ता स. नवजीत सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के समय में जो हम सभी प्रतिदिन हिंसा तथा अनैतिक आचरणों से भरे समाचार पढ़ते तथा सुनते हैं उसकी मूल वजह हमारी नई पीढ़ी है अध्यात्मिक व नैतिक मूल्यों से दूर हो जाना है। अत: यह बहुत जरूरी है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को इनसे अवगत कराएं ताकि हमारे समाज का उत्थान हो सके। उनके वक्तव्य ने सभी श्रोताओं पर गहरी छाप छोड़ी। सेमिनार में उपस्थित सभी ने उनके दर्शाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें