फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की और से गुमशुदा बच्चे को ढूढ कर माता पिता को सौपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को ढूंढकर माता पिता को सौंपा
विज्ञापन

पुलिस की और से गुमशुदा बच्चे को ढूढ कर माता पिता को सौपा
अमर उजाला ब्यूरो
नाभा।
नाभा के निकट गांव बनेरा खुर्दे का बच्चा तारा खान पुत्र बंत खान आयु 16 साल जो कि नवनीत पब्लिक स्कूल नरमाणा में नौवी कक्षा में पढ़ता था। बीते दिनो सोमवार को रोज की तरह घर से साइकिल पर स्कूल को गया पर स्कूल पहुॅचनें से पहले ही शहर मलेरकोटला चला गया वहा वह विद्यार्थी ट्रेन द्वारा श्री अमृतसर साहिब चला गया। जिस को लेकर विद्यार्थी के पिता बंत खांन ने नाभा सदर थाना में अपने पुत्र तारा खान की गुमशुदगी की रिर्पोट दर्जे करवाई। जिस को लेकर नाभा सदर थाना ने माता पिता के सहयोग से बच्चे को वीरवार को मलेरकोटला शहर से बरामद करने में सफलता प्राप्त की। इस मामले को लेकर सदर थाना मुखी बिकर सिंह सोही से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि बच्चा बीते दिन सोमवार को स्कूल नही गया जिस को लेकर माता पिता ने हमे सूचना दी कि जिस को लेकर पूरी पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश आरंभ कर दी व पुलिस पार्टी व माता पिता के सहियोग से बच्चे को मलेरकोटला से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि यह बच्चा घर से साईकिल पर स्कूल जाता था जब कि बच्चे की जिंद थी कि वह स्कूल वैन से जाना चाहता है। उसकी जिद वह पूरी ना होने के कारण घर से भाग गया। पुलिस ने बच्चे को माता पिता के सपुर्द कर दिया इस पर माता पिता की और से पुलिस का धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें