गुजरात व हिमाचल में भाजपा की जीत पर जिला प्रधान नरिंदर नागपाल की अगुवाई में लड्डू बांटे गए। पंजाब भाजपा के सीनियर उप प्रधान स. हरजीत सिंह ग्रेवाल ने लड्डू बांटे।
ग्रेवाल ने कहा कि गुजरात में जातिगत राजनीति करने वालों की हार और विकास की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को टीम पटियाला व अन्य शहरों में जा रही है। वहां सारे सबूत इकट्ठा करने के बाद हाईकोर्ट जाया जाएगा। अदालत को बताएंगे कि किस तरह से कांग्रेस ने इन चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की है। चुनाव आयोग के पास शिकायत करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह से सरकार से मिलकर कार्य करने से ही पंजाब में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सके। सारे मामले को हाईकोर्ट के ध्यान में लाया जाएगा। जिला भाजपा प्रधान नरिंदर नागपाल व जिला उपप्रधान नरेश धीमान ने कहा कि गुजरात में 22 वर्षों के शासन के बाद भी प्रदेश के लोगों की ओर से भाजपा के हाथ में फिर से शासन देने से गुजरात में हुए विकास पर प्रदेश के लोगों ने मोहर लगाई है।
फोटो 18 पीटीएल 02
लड्डू बांट कर खुशी का इजहार करते गे्रवाल, नागपाल व अन्य भाजपा नेता।