फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारा पशुओं की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
1433 लावारिस पशुओं को गोशालाओं में भेजा : डॉ. सुदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शहर में लावारिस पशुओं की समस्या का समाधान करने के लगातार प्रयत्न किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत नगर निगम की ओर से बीते एक साल के दौरान 1433 लावारिस पशु पकड़कर विभिन्न गोशालाओं में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

निगम के हेल्थ अफसर डॉ. सुदेश प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक श्री राधा कृष्ण गाय सेवा समिति में 281 गाएं भेजी गईं। इस तरह शेरे पंजाब मार्केट गोशाला 219, श्री गुरु चरण गोपाल गो सदन गोशाला 49 और सरकारी कैटल पौंड गांव गाजीपुर ( समाना) में 884 आवारा पशु भेजे गए हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि लावारिस पशुओं को पकड़ने की यह कार्रवाई लगातार चल रही है। जहां कहीं भी लावारिस पशुओं के बारे में जानकारी प्राप्त होती है, वहीं नगर निगम की टीम पहुंचकर कार्रवाई करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पशुओं को आवारा ना छोड़ें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें