मौसम ने बदले तेवर, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
पटियाला। शाही शहर में मौसम ने एक बार फिर से मिजाज बदल लिए हैं। शनिवार सुबह पांच बजे बिजली चमकने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। बाद में सारा दिन आकाश में बादल ही छाए रहे। इससे ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है।
शाही शहर में पिछले कुछ दिनों से मौसम में कुछ तल्खी आ गई थी। सुबह व शाम की ही ठंड मानी जा रही थी। दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत थी। शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदली और तड़के बिजली चमकने लगी, जिसके बाद कुछ मिनटों के लिए हल्की बूंदाबांदी भी पड़ी। बाद में सारा दिन बारिश नहीं हुई। खबर लिखे जाने तक बिजली चमक रही थी और बारिश शुरू हो गई थी।