फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीसी लांडरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का समागम सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गायक हरफ चीमा व सोनू ककड़ ने बांधा समा
विज्ञापन

राजपुरा। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लांडरां की ओर से नशा मुक्त समाज पर आधारित उद्यमी इंजिनियरिंग विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए आयोजित दो दिविसीय परिवर्तन-2018 फेस्ट धूमधाम से संपन्न हुआ। इस फेस्ट में उत्तर भारत के समूह इंजिनियरिंग कॉलेज के 30 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। समागम में पंजाबी के मशहूर सिंगर हरफ चीमा व सोनू ककड़ ने अपनी-अपनी मधुर आवाज से समा बांधा। युवकों दलों पर राज करने वाले गीत यारां दे यार जिम असी, यारिया कमाण वाले जट हां ने विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर नान टेक्निकल प्रतियोगिता के दौरान यहां चोटी, दस्तार सजाने, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी लगाने और कल्चरल प्रोग्रम में गिद्धा, भंगड़ा और क्षेत्री आइटमों के साथ साथ कॉलेज के विद्यार्थियों ने मार्शल आर्ट गतके का प्रदर्शन करके सभी का मन मोह लिया। इस मोके पर सीजीसी ग्रुप के चेयरमैन सतनाम सिंह संधु व प्रधान रशपाल सिंह धालीवाल ने विद्यार्थियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें