फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलन्टाइन-डे नहीं माता-पिता पूजन दिवस मनायें पर, सैमिनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
वेलेंटाइन-डे नहीं माता-पिता पूजन दिवस बनाने की अपील
विज्ञापन

राजपुरा। पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव और दूषित होती भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए योग वेदांत समिति के सैकड़ों युवकों ने पूरे देश में वेेलेंटाइन-डे पर माता-पिता पूजन दिवस मनाने का आह्वान किया। इसके लिए इलाके के स्कूलों में माता-पिता पूजन दिवस पर स्किट के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं, जिनमें विजेताओं को सम्मानित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत राजपुरा के प्रसिद्ध श्री केके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित समारोह के तहत 11 परिवारों को स्मारोह स्थल पर पूजन की विधि बताई गई और आरती उतारने के लिए थालियां तैयार कर माता-पिता व भगवान की पूजा कराई गई। समिति प्रमुख भारत बब्बर ने बताया कि हमारी संस्कृति पर पाश्चात्य शिक्षा का कुप्रभाव पड़ रहा है हम अपनी संस्कृति को छोड़कर पश्चात्य रिती-रिवाजों का अंधाधुंध अनुसरण कर रहे हैं। इस कड़ी के तहत 14 फरवरी तक सभी स्कूल-कालेजों के अलावा धार्मिक स्थलों पर वेेलेंटाइन-डे पर माता-पिता पूजन दिवस मनाने पर स्कूली विद्यार्थियों को प्रेरित करने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सुनिता वर्मा, कमलेश धमीजा, सुमन कवात्रा, पुरूषोतम लाल, गीतांजलि, तेजस्वनी, वरूण कुमार, संतोष कुमारी, सुरुचि, डिनी हंस, सुमित कुमार, संजय कुमार, मंजू रानी, मीनू रानी, मोनू कुमार के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें