फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर सुधार ट्रस्ट दफ्तर की औचक चेकिंग, एसडीओ समेत तीन गैरहाजिर पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ समेत तीन गैरहाजिर पाए गए
विज्ञापन

पटियाला।
डीसी कुमार अमित ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे छोटी बारादरी में नगर सुधार ट्रस्ट के दफ्तर में अचानक पहुंच कर हाजिरी रजिस्टरर की चेकिंग की। इस दौरान पाया गया कि बिनी किसी मंजूरी के नगर सुधार के एसडीओ समेत तीन अधिकारी गैरहाजिर पाए गए। इनमें दो जेई शामिल थे।
इसके अलावा डीसी ने 22 नंबर फाटक ओवर ब्रिज के नजदीक सिटी सेंटर में चल रहे विकास के कामों का जायजा लिया। इस मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों व ठेकेदार को उन्होंने सख्त हिदायत की कि काम की गुणवत्त में किसी तरह की कोई कमी न रखी जाए। कहा कि लोगों के टैक्स के पैसे से यह विकास कराए जा रहे हैं। ऐसे में कोताही करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही कहा कि काम को तय समय में पूरा किया जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों व कर्मचारियों की समय पर हाजिरी को यकीनी बनाने के लिए विशेष चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। ताकि अधिकारी व कर्मचारी समय पर दफ्तरों में पहुंचे और वहां अपने कामों के सिलसिले में आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई समस्या न हो। डीसी ने बताया गैरहाजिर मिले अधिकारियों की रिपोर्ट संबंधित विभागों के मुख्यालय भेजकर कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें