थाना खेड़ी गंडिया पुलिस ने राजपुरा-पटियाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा सवार दो युवकों को काबू कर उनके पास से एक किलो 10 ग्राम अफीम बरामद कर केस दर्ज कर लिया है।
एसएचओ स. प्रेम सिंह ने बताया कि एएसआई चैनसुख ने पुलिस पार्टी समेत पटियाला रोड गंडा-खेड़ी नहर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पटियाला की तरफ से आ रहे एक्टिवा सवारों की शक के आधार पर पुलिस ने तलाशी ली। उनके पास से एक किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान एक्टिवा सवार राजिन्द्र सिंह और विक्की निवासी पुराना राजपुरा के तौर पर हुई है।