बेकरी की दुकान में आग, सामान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। राजपुरा-पटियाला रोड कनिका गार्डन में स्थित साहनी बेकरी की दुकान में रविवार देर शाम आग लग जाने से दुकान का सामान जल गया। हालांकि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार इंद्रजीत सिंह साहनी कनिका गार्डन में बेकरी की दुकान चलाते हैं। रविवार देर शाम दुकान की पिछली तरफ बनी रसोई में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते दुकान में फैल गई। उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और स्टाफ मौके पर पहुंचा और चार अन्य गाड़ियों को भेज कर आग पर काबू पाया। खबर लिखे जाने तक देर शाम बेकरी की दुकान से धुआं निकल रहा था।