फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत
विज्ञापन

दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
राजपुरा।
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना खेड़ी गंडिया पुलिस के पास गांव आकड़ निवासी जोगिंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने रिश्तेदरों के साथ बस्सी इसे खां कार से गए थे। सड़क किनारे कार रोककर वह किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार करनैल कौर और सुरजीत कौर की मौके पर मौत हो गई। सुरजीत सिंह और नछत्तर कौर घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सिटी पुलिस के पास दया नंद निवासी मदनपुर चलहेड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई राजू राजपुरा के नजदीक मिड-वे ढाबे के पास खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसको कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दयानंद की शिकायत पर कार सवार राजपुरा निवासी जगदीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें