फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन में सबसे अधिक: पंजाब में एक दिन में पराली जलाने के 1251 मामले आए, दो सालों का टूटा रिकाॅर्ड

Tue, 19 Nov 2024 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

सोमवार को पंजाब में रिकाॅर्ड पराली के जलने से पांच शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इनमें सबसे अधिक लुधियाना का एक्यूआई 287 दर्ज किया गया
विज्ञापन
पंजाब में जलने लगी पराली - फोटो : ANI/File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मौजूदा धान के सीजन के दौरान सोमवार को सबसे अधिक पराली जली। 1251 नए मामले हुए और इसने पिछले दो सालों का भी रिकार्ड तोड़ दिया। 

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक आज के ही दिन साल 2022 में पराली जलाने के 701 और साल 2023 में 637 मामले ही हुए थे। पीपीसीबी के चेयरमैन आदर्श पाल विग के मुताबिक सोमवार को पंजाब में रिकाॅर्ड पराली के जलने से पांच शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इनमें सबसे अधिक लुधियाना का एक्यूआई 287 दर्ज किया गया, जबकि पटियाला का 259, जालंधर का 249, अमृतसर का 242 और मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 220 दर्ज किया गया। वहीं खन्ना का एक्यूआई 145 और रूपनगर का 104 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को पंजाब में पराली जलाने के रिकाॅर्ड 1251 नए मामले हुए। इससे अब मामलों की कुल गिनती बढ़कर 9655 पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक 247 पराली जलाने के मामले जिला मुक्तसर से सामने आए। इस सीजन में एक करोड़ 39 लाख 72 हजार 500 रुपये का जुर्माना ठोका गया है। इसमें से 1 करोड़ 1 लाख 72 हजार 500 रुपये की वसूली की जा चुकी है। वहीं 4009 रेड एंट्रियां हुई हैं और 4638 एफआईआर दर्ज हो गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें