फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं नतीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में कुड़ियों ने फिर मारी बाजी
विज्ञापन

आटो चालक की बेटी हरप्रीत कौर ने जिले में पहला व राज्य में छठा स्थान हासिल किया
अकाल ज्योति स्कूल शेरगढ़ की नवदीप दूसरे, समाना स्कूल की सिमरन तीसरे स्थान पर रही
मेरिट सूची में पटियाला राज्य का दूसरा जिला बना, 42 के नाम मेरिट सूची में शामिल रहे
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड की तरफ से मंगलवार को घोषित किए गए दसवीं क्लास के नतीजों में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली। आटो चालक की बेटी हरप्रीत कौर ने 97.38 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में पहला व राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है। हरप्रीत कौर पुत्री बलजिंदर सिंह पटियाला के सन फ्लावर माडल हाई स्कूल त्रिपडी की छात्रा है।
वहीं अकाल ज्योति पब्लिक स्कूल शेरगढ़ की नवदीप कौर पुत्री कृष्ण सिंह ने 96.77 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में दूसरा स्थान व राज्य में 10वां स्थान हासिल किया है। जबकि सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल समाना की सिमरन सचदेवा पुत्री दर्शन कुमार ने 626 अंकों के साथ 96.31 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में तीसरा स्थान व राज्य में 13वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

सूबे की मेरिट सूची में पटियाला जिले ने दूसरा स्थान हासिल किया है। शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित की गई 401 बच्चों की मेरिट सूची में से पटियाला जिले से संबंधित 42 छात्रों ने मेरिट में अपना नाम शामिल किया। इस के साथ ही पटियाला जिले के 22347 छात्रों में से 14503 हुए पास हुए हैं। जिससे पटियाला जिले का नतीजा 64.90 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

सरकारी माडल हाई स्कूल नाभा के राहुल चोपड़ा, नाभा प्रैपरेटरी स्कूल नाभा की प्रियांशी यादव पुत्री हरिंदर कुमार, सन फ्लावर माडल हाई स्कूल की रीतिका पुत्री पवन कुमार, जत्थेदार बलौर सिंह मेमोरियल स्कूल बामणा की हरथ्रीत कौर, मालवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें