फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए मिले फंड का ईमानदारी के साथ हो प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास के लिए मिले फंड का प्रयोग ईमानदारी से हो : डीसी
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने जिला अधिकारियों से बैठक में दिए सख्त निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह यह सुनिश्चित करें कि जिले में चल रहे विकास कार्यों के पूरा होने पर ग्रांट के उपयोग सर्टिफिकेट और इन कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समय पर भेजी जाए। डीसी सोमवार को जिला प्रशासनिक परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

डीसी ने स्पष्ट किया कि शुरू किए कार्य तय समय के अंदर ही खत्म किए जाएं और ग्रांट का उपयोग सर्टिफिकेट की स्थिति का जायजा हर 15 दिनों के बाद लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रयोग न होने वाले फंड तुरंत संचित करवाए जाने को यकीनी बनाए जाए। इसके अलावा कार्यों की गुणवत्ता की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। डीसी ने नगर काउंसिल के कार्यसाधक अफसरों को हिदायत की कि जिले की बकाया रह गई नगर काउंसिलों और नगर पंचायतों को भी खुले में शौच जाने से मुक्त सर्टिफिकेट दिलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले 10 दिनों में राजपुरा और नाभा की सफाई मुकम्मल होनी चाहिए। इस दौरान डीसी ने विभिन्न विभागों के विकास कामों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें