नाभा में धुंध के बीच खड़े ट्रक से टकराई बस, 19 यात्री घायल
- मंगलवार सुबह हुआ हादसा, सभी घायल सिविल अस्पताल में दाखिल कराए गए
अमर उजाला ब्यूरो
नाभा (पटियाला)।
पंजाब में धुंध का कहर जारी है। मंगलवार सुबह नाभा-भवानीगढ़ रोड पर धुंध के बीच हुए सड़क हादसे में बस में सवार 19 सवारियां घायल हो गईं। उन्हें नाभा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसा खड़े ट्रक से बस के टकराने के कारण हुआ।
छींटावाला पुलिस चौकी के अनुसार संगरूर से नाभा की तरफ आ रही एक प्राइवेट बस में करीब 19 सवारियां सफर कर रही थीं। जब यह बस नाभा-भवानीगढ़ रोड पर पहुंची, तो घने धुंध के कारण बस चालक सड़क पर खड़े एक ट्रक को नहीं देख सका और बस ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 19 सवारियां घायल हो गईं। इनमें बलबीर सिंह, जगदीश कौर, सुरजीत कौर, हरदीप सिंह, महमूद खान, बलजीत सिंह, 35 वर्षीय लखविंदर सिंह, 12 वर्षीय रणधीर सिंह, 45 वर्षीय जगतार सिंह, 44 वर्षीय परमजीत कौर, 80 वर्षीय महिंदर कौर शामिल हैं। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर संजय गोयल ने बताया कि सभी हताहत यात्री खतरे से बाहर हैं। कुछ घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
फोटो नंबर--07पीटीएल02पी
कैप्शन---नाभा-भवानीगढ़ रोड़ पर खड़ी हादसाग्रस्त बस।