फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव सेना हिंदुस्तान ने सांसद नरेश अग्रवाल का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद नरेश अग्रवाल का पुतला फूंका
विज्ञापन

- शिव सैनिकों ने कहा, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले नेता पर हो कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला ।
समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल के खिलाफ शनिवार को शिव सेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बस स्टैंड चौक पर सांसद का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी प्रमुख पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में भगवान श्रीराम, भगवान विष्णु, माता सीता की तुलना शराब के साथ कर हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है। उनकी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। ऐसे नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

हिंदुस्तान विद्यार्थी सेना के उत्तरी भारत प्रमुख राजेश कौशिक ने केंद्र सरकार से मांग की कि सांसद नरेश अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदेश उपप्रधान रविंदर सिंगला, मालवा जोन के प्रधान परवीत कथूरिया ने मांग की कि नरेश अग्रवाल को अग्रवाल समाज से बाहर किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला प्रधान शमाकांत पांडे, प्रवीण कुमार, पवन सडाना मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो नंबर--22पीटीएल05
कैप्शन-पटियाला में समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते शिव सेना हिंदुस्तान के ओहदेदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें